Founder & President

Founder & President

Founder & President

Dr. B.K Mishra

Founder National President

Bharat is not just a nation defined by geography — it is a civilization shaped by sacrifice, responsibility, discipline, and collective purpose. The true strength of our country has always come from citizens who place the nation above self.

My years of service in the Indian Air Force taught me one enduring lesson — nation-building begins with mindset. In uniform, duty always came before comfort, responsibility before personal needs, and the nation before everything else. That experience shaped my lifelong belief: if soldiers can dedicate their lives to protecting the nation, citizens can dedicate their actions to strengthening it.

This belief led to the creation of Veterans India — a platform to transform patriotism into participation and national pride into national responsibility. Our mission is to build responsible citizens who think “Nation First”, and to inspire youth to become leaders guided by values, discipline, and service.

Through youth leadership programs, institutional partnerships, sports initiatives, civic preparedness training, and social engagement activities, Veterans India is working to create a nationwide culture of responsible patriotism.

Our vision is to contribute toward making Bharat a Vishwaguru — not only through economic or technological progress, but through character-driven leadership, national unity, and active citizenship. Nation-building does not require everyone to stand at the border — it requires every citizen to stand for the nation.

भारत केवल भौगोलिक सीमाओं से बना एक देश नहीं है — यह त्याग, कर्तव्य, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी पर आधारित एक महान सभ्यता है। हमारे राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों के चरित्र और उनके “Nation First” दृष्टिकोण में निहित है। भारतीय वायु सेना में सेवा के दौरान मैंने एक महत्वपूर्ण सत्य सीखा — राष्ट्र-निर्माण सोच से शुरू होता है। वर्दी में रहते हुए कर्तव्य हमेशा सुविधा से पहले रहा, जिम्मेदारी व्यक्तिगत आवश्यकताओं से पहले, और राष्ट्र सबसे ऊपर। इसी अनुभव ने मेरे भीतर यह विश्वास स्थापित किया कि यदि सैनिक अपना जीवन राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर सकते हैं, तो नागरिक अपने कर्तव्यों को राष्ट्र के लिए समर्पित कर सकते हैं।ै।

इसी विश्वास के साथ वेटरन्स इंडिया की स्थापना हुई — एक ऐसा मंच जो देशभक्ति को भावना से आगे बढ़ाकर जिम्मेदारी और सहभागिता में परिवर्तित करता है। हमारा उद्देश्य ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो “Nation First” सोच के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

दुनिया के कई विकसित देशों की प्रगति का आधार उनके नागरिकों की राष्ट्रीय चेतना और अनुशासन रहा है। भारत के पास उससे कहीं अधिक सांस्कृतिक शक्ति, युवा ऊर्जा और बौद्धिक क्षमता है। आवश्यकता केवल नागरिकों में राष्ट्र-प्रथम सोच को और मजबूत करने की है। युवा नेतृत्व कार्यक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी, खेल गतिविधियों, नागरिक जागरूकता और सामाजिक सेवा के माध्यम से वेटरन्स इंडिया जिम्मेदार नागरिकता की एक राष्ट्रीय संस्कृति विकसित करने के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्र-निर्माण के लिए सीमा पर खड़ा होना आवश्यक नहीं — राष्ट्र के लिए खड़ा होना आवश्यक है।